हिन्दी दिवस

Home/हिन्दी दिवस
Loading Events
This event has passed.

हिन्दी दिवस
हिन्दी भाषा प्राचीन, समृद्ध, सरल और जन मानस को जोड़ने वाली भाषा है। अनेक संघर्ष और प्रयत्न के बाद 14 सितंबर 1949 को आधिकारिक रूप से हिन्दी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ। इसके साथ ही एक तथ्य यह भी है कि 14 सितंबर 1949 को हिन्दी के पुरोधा व्यौहार राजेन्द्र सिंह का 50 वाँ जन्मदिन था, जिन्होंने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया था। इस कारण हिन्दी दिवस के लिए इस दिन को श्रेष्ठ माना गया था। अत: हिन्दी के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा इसके विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Go to Top